CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना,कल फिर 8 नए मरीजों की पुष्टि...एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 71    |

सफाई के बहाने बुलाकर नाबालिग छात्रा से छेड़खानी, शिक्षक गिरफ्तार

सफाई के बहाने बुलाकर नाबालिग छात्रा से छेड़खानी, शिक्षक गिरफ्तार
Share

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। यहाँ स्कूल के प्रधानाध्यापक ने नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी की है। प्रधानाध्यापक की करतूत से परेशान छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मामला एससीएसटी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, एक प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर ने छात्रा को ऑफिस की सफाई के बहाने बुलाया और फिर उसके साथ छेड़खानी की। शिक्षक की करतूत से डरी – सहमी छात्रा ने घर जाकर परिजनों को अपनी आपबीती बताई। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 



Share

Leave a Reply