छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

नाबालिग से दुष्कर्म कर दी जान से मारने की धमकी, गर्भवती होने पर हुआ मामले का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म कर दी जान से मारने की धमकी, गर्भवती होने पर हुआ मामले का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
Share

 राजनांदगांव। जिले में 16 साल की नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने नाबालिग के घर में घुस कर उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। जब लड़की की तबियत बिगड़ी तब मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला चिचोला चौकी क्षेत्र का है।

मामला इसी साल जनवरी महीने का है। जब दोपहर के समय 12वीं में पढ़ने वाली छात्रा घर में अकेली थी। उसी दौरान उसी के गांव में ही रहने वाला सुरेश कुमार सवाई(33) लड़की के घर में घुस गया। इसके बाद उसने लड़की से रेप किया। आरोपी ने पीड़िता से कहा कि किसी को इस बारे में बताया तो जान से मार दूंगा। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया था। लड़की ने भी इस घटना की जानकारी किसी को नहीं दी थी।

इस बीच बीते 18 सितंबर को नाबालिग की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसके गर्भवती होने की बात बताई। गर्भवती होने की जानकारी मिलते ही परिजन पुलिस के पास पहुंचे और उन्होंने पूरे मामले की शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया है कि आरोपी शादीशुदा है।



Share

Leave a Reply