छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

विधायक नायक ने अपने बेटे को किया पुलिस के हवाले...

विधायक नायक ने अपने बेटे को किया पुलिस के हवाले...
Share

रायगढ़ : पुलिस थाने में आरक्षक से मारपीट और गुंडागर्दी करने के आरोपी बेटे ऋतिक को लेकर रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक कोतरारोड थाने पहुंचे और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। दो दिन पहले एक ट्रक ड्राइवर से सरेआम मारपीट करने के बाद थाने में हंगामा और पुलिस आरक्षक से ही मारपीट करने के मामले में पुलिस ने कांग्रेस विधायक के बेटे पर एफआईआर दर्ज किया था, लेकिन वह फरार हो गया था।

आरक्षक के साथ ही एक प्रोबेशनर आईपीएस के साथ भी बदसलूकी का आरोप है। इस मामले में सीएम भूपेश बघेल ने दो टूक कहा था कि विधायक का बेटा हो या भूपेश बघेल का पिता कार्रवाई होगी। पुलिस को किसी ने नहीं रोका है।


मीडिया से चर्चा करते हुए विधायक प्रकाश नायक ने कहा कि मैंने अपने बेटे का उसके साथियों सहित सरेंडर कराया है। मैं चाहता हूं कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हों, जो दोषी हैं, उन पर कार्रवाई की जाए। मैंने विधायक धर्म निभाया, मैं पिता धर्म निभा रहा हूं, पर कानून से ऊपर कोई नहीं है। उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। दूसरी ओर पुलिस की तरफ से अभी सिर्फ इतना बताया गया है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है।
 



Share

Leave a Reply