छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

इस शारदीय नवरात्र में मां दंतेश्वरी की होगी VIP दर्शन, चुकाना होगा इतना शुल्क

इस शारदीय नवरात्र में मां दंतेश्वरी की होगी VIP दर्शन, चुकाना होगा इतना शुल्क
Share

 दंतेवाड़ाछत्तीसगढ़ में बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के इस शारदीय नवरात्र VIP दर्शन होंगे। इसके लिए भक्तों को 2100 रुपए का शुल्क चुकाना होगा। एक परिवार से 2 बच्चे सहित 6 सदस्य एक साथ गर्भगृह तक जाकर माता रानी के दर्शन कर सकेंगे। अन्य भक्तों को गर्भगृह के बाहर स्थित गणेश जी की मूर्ति के पास से ही दर्शन करने की अनुमति है। दंतेवाड़ा कलेक्टर विनीत नंदनवार, विधायक देवती कर्मा, मंदिर के प्रधान पुजारी की उपस्थित में हुई टेंपल कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।

बताया जा रहा है कि, पिछले साल ही VIP दर्शन की शुरुआत की गई है। VIP दर्शन के लिए 1100 रुपए का शुल्क जमा करना निर्धारित किया गया था। हालांकि, नवरात्रि के पूरे 9 दिनों तक यह सुविधा उपलब्ध थी। लोगों का रिस्पॉन्स काफी अच्छा मिला था। इस बार इस शुल्क में 1000 रुपए बढ़ा दिए गए हैं। परिवार के 4 सदस्य समेत 2 बच्चों के अलावा संख्या बढ़ती है तो प्रति सदस्य 300 रुपए का का टिकट अलग से कटवाना होगा।



Share

Leave a Reply