CG Corona Update : प्रदेश में आज मिले इतने कोरोना मरीज, एक्टिव मरीजों की संख्या 7, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की बुलेटिन    |    Corona Returns in CG : न्यायधानी में महिला की मौत के बाद फिर इतने लोगो की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, मचा हड़कंप    |    छत्तीसगढ़ में कोरोना से महिला की मौत, बेटा भी मिला संक्रमित    |    सावधान! फिर बढ़ने लगा कोरोना, लगातार कोविड केस में हो रहा इजाफा, एक दिन में आए इतने मामले    |    BREAKING NEWS : भारत में फिर बढ़ने लगा कोरोना, 24 घंटे में मिले इतने से अधिक मामले    |    CG Corona Update : बढ़ने लगा कोरोना का खतरा, राजधानी में 6 नए कोरोना मरीज सक्रिय, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप    |    राहत की खबर : 24 घंटे में सामने आए 200 से भी कम कोरोना केस, एक्टिव मामलों में भी आई गिरावट!    |    Corona Breaking : छग में BF.7 वैरिएंट ने दी दस्तक, मिले 2 मरीज, अलर्ट मोड में स्वास्थ विभाग    |    Corona Breaking : सरकार का बड़ा फैसला, चीन सहित इन 6 देशों से आने वाले यात्री होंगे क्वारंटीन, नई गाइडलाइन जारी…    |    Big Breaking : पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का निधन, 100 साल की उम्र में ली अंतिम सांस    |

जमीन विवाद में कुल्हाड़ी से काटकर नाना की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

जमीन विवाद में कुल्हाड़ी से काटकर नाना की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
Share

 रायगढ़। जिले में दो युवकों ने मकान विवाद के कारण अपने ही नाना की हत्या कर दी। आरोपियों ने कुल्हाड़ी मारकर बुजुर्ग की हत्या की है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।

सोंडका निवासी गेंदलाल डनसेना(65) पिछले 20 सालों से अपने परिवार के साथ खरसिया में रहता था। वहीं उसकी पुश्तैनी जमीन की देखरेख उसका छोटा भाई राधे लाल डनसेना करता था। राधेलाल गांव में ही अपने परिवार के साथ रहता है। इस बीच कुछ साल पहले गेंदलाल की बहन ननकी बाई अपने पति को छोड़कर मायके आ गई थी। उसके साथ उसके 2 नाती ओमप्रकाश डनसेना (24) और कार्तिक डनेसना (19) भी आए थे। ये देखकर गेंदलाल ने उन्हें गांव के ही घर में एक कमरा रहने के लिए दे दिया था। इसके बाद से ननकी बाई अपने दोनों नाती के साथ यहां रहती थी। उसकी बेटी किसी दूसरे इलाके में रहती है। ओमप्रकाश और कार्तिक खेती-किसानी का काम करते थे।

जानकारी के मुताबिक, कुछ समय पहले ननकी बाई का प्रधानमंत्री आवास योजना का पैसा आया था। उसी पैसे से उसके नाती सोंडका में ही घर बनवा रहे थे। इस बात की जानकारी जब गेंदलाल को लगी तो वह कुछ दिन पहले गांव आया और उसने इस पर आपत्ति जताई। कहा कि मैंने ये कमरा अपनी बहन को रहने के लिए दिया था। यहां मकान आगे मत बढ़ाओ। इसके अलावा उसने अपनी बहन के नातियों को ये भी कहा कि तुम लोग अपना देख लो।

गेंदलाल के आपत्ति के बाद से उसके दोनों नाती नाराज थे। दोनों आरोपी रविवार को गेंदलाल के छोटेभाई राधेलाल के घर गए। वहां उन्होंने राधेलाल की पत्नी जगदम्बा के साथ मारपीट की। घर में भी तोड़फोड़ की थी। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। जगदम्बा ने पूरे मामले को लेकर खरसिया थाना में भी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। लेकिन आरोपियों को रविवार को कुछ पता नहीं चल सका था। इसके बाद गेंदलाल ने सोमवार को एक पारिवारिक बैठक बुलाई थी। जिसमें उसने अपने नातियों को भी बुलाया था। बस इसी बैठक में शामिल होने सोमवार की दोपहर दोनों नाती गांव वापस आ गए थे। दोपहर के वक्त यह बैठक चल रही थी। तभी फिर से इस बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। जिसके बाद ओमप्रकाश और कार्तिक ने लाठी और कुल्हाड़ी उठाया और अपने नाना को दौड़ाने लगे।

परिजनों ने दोनों को रोकना का प्रयास किया। मगर दोनों नहीं रुके उन्होंने गेंदलाल का पीछा किया। गेंदलाल जब कमरे में जाकर छिपा तो आरोपी भी किसी तरह से अंदर जाकर घुस गए। इसके बाद दोनों ने कुल्हाड़ी मारकर अपने नाना की हत्या कर दी। घटना के बाद तुरंत ही गेंदलाल के बेटे ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत ही कार्तिक को हिरासत में ले लिया था। जबकि ओमप्रकाश फरार हो गया था। पुलिस ओमप्रकाश की तलाश कर रही थी। मगर सोमवार को उसका कुछ पता नहीं चला। इस बीच पुलिस को मंगलवार सुबह पता चला कि आरोपी नावापारा रोड के पास है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी और दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके से घटना में इस्तेमाल कुल्हाड़ी को भी जब्त किया था। आरोपियों ने पूछताछ में उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।



Share

Leave a Reply