छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी कर आत्मसमर्पित नक्सली के हत्या की जिम्मेदारी ली

नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी कर आत्मसमर्पित नक्सली के हत्या की जिम्मेदारी ली
Share

 बीजापुर। नक्सलियों के भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने प्रेस नोट जारी कर 21 अगस्त को आत्मसमर्पित नक्सली बामन पोडियाम के हत्या की जिम्मेदारी ली है। इस प्रेस नोट में बीजापुर जिला भैरमगढ़ ब्लॉक के अंतर्गत बेचापाल पंचायत निवासी पोडिय़ाम बामन 10 जून को भैरमगढ़ टीआई के समक्ष आत्मसमर्पण करने की बात लिखी गई है। आगे लिखा है कि पीएलजीए पोडिय़ाम बामन को पिछले 21 अगस्त 2022 को हत्या की गई।
यह सर्व विदित है कि नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सली अक्सर आत्मसमर्पित करने वाले नक्सली साथियों की रेकी करते हैं और फिर मौका मिलते ही उनकी हत्या कर दी जाती है। आत्मसमर्पित नक्सली बामन पोडियाम की हत्या उसी का एक नमूना है। इससे पहले भी नक्सली शिवाजी को आत्मसमर्पण के बाद बीजापुर मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर हत्या कर दी गई। आत्मसमर्पित नक्सलियों की नक्सलिी संगठन द्वारा हत्या करने की लंम्बी फेहरिस्त है, वर्तमान में पुलिस कैंप के विस्तार के कारण नक्सली बड़ी वारदात को अंजाम नही दे पा रहे हैं, उसकी जगह नक्सलियों द्वारा मुखबीर के नाम पर ग्रामीणों की हत्या का सिलसिला लगातार जारी है, वहीं इस बीच में आत्मसमर्पित नक्सली की भी हत्या की जा रही है।



Share

Leave a Reply