छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

OMICRON IN CG : दो साल का बच्चा ओमिक्रॉन संक्रमित

OMICRON IN CG :  दो साल का बच्चा ओमिक्रॉन संक्रमित
Share

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कोरोना के नये वेरिएंट ओमिक्रोन के कम्यूनिटी स्प्रेड का खतरा बढ़ गया है। ओमिक्रॉन संक्रमित में दो साल का एक बच्चा भी है। उनकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। जाहिर है कि शहर में ओमिक्रॉन पॉजिटिव के संपर्क में आने के बाद ही इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

राहत है कि इनमें से किसी की हालत चिंताजनक नहीं है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई और तीनों के संपर्क में आने वालों की जांच कराई जाएगी। विनोवा नगर में रहने वाला 2 साल का अयंश अग्रवाल भी ओमिक्रॉन की चपेट में आया है।

वहीं गीतांजलि सिटी फेस-2 में रहने वाले 44 साल के अनिल कुमार शर्मा ने 20 दिसंबर को कोरोना जांच के लिए RT-PCR सैंपल दिया था। 21 को उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। वे होम आइसोलेशन में रहे और पूरी तरह ठीक हो गए। रविवार को उनकी ओमिक्रॉन रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

वहीं डॉक्टर कालोनी में रहने वाली 37 साल की सनयुक्ता भी ओमिक्रॉन पॉजिटिव आई हैं। तीनों की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। सनयुक्ता ने 27 दिसंबर को कोरोना जांच कराई थी और 28 को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अब तो वह स्वस्थ्य हैं और अपने घर में हैं।


 



Share

Leave a Reply