छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

दुर्ग में साधुओं की बेरहमी से पिटाई पर भाजपा ने कहा - छत्तीसगढ़ में कोई सुरक्षित नहीं

दुर्ग में साधुओं की बेरहमी से पिटाई पर भाजपा ने कहा - छत्तीसगढ़ में कोई सुरक्षित नहीं
Share

 छत्तीसगढ़ में ऐसा अराजकता का माहोल कभी नही देखा : अरुण साव

रायपुर । मुख्यमंत्री के गृह जिले दुर्ग में साधुओं की हुई बेरहमी से पिटाई पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कांग्रेस से सवाल किया है प्रदेश में  अगर कोई अफवाह फैला रहा है तो सरकार समय रहते उस पर लगाम क्यों नहीं लगा पाई ?  साव ने सवाल किया कि ऐसा क्या हो गया है कि मुख्यमंत्री के गृह जिले में जब मुख्यमंत्री स्वयं वहां मौजूद थे उनकी मौजूदगी में इतनी बड़ी घटना छत्तीसगढ़ में हो गई और पुलिस कुछ भी कहने से बचती रही?

 साव ने सवाल किया कि मंदिरों के पुजारी, मंदिरों के बाहर बैठने वाले भिक्षुक, साधु संत, पूजा पाठ करने वाले लोगों की सुरक्षा के प्रति सरकार उदासीन क्यों है? श्री साव चिंता जताई की कही ऐसा न  हो कि अफवाह के  चलते किसी निर्दोष व्यक्ति की जान चली जाए?

साव ने कहा कि प्रदेश में हर ओर अराजकता का माहौल है हर दिन बड़ी-बड़ी घटनाएं हो रही है लेकिन प्रशासन, सरकार इस पर मौन रहती है ऐसे में जनता की सुरक्षा करने का जिम्मा आखिर कौन संभाल रहा है?

 साव ने कहा कि दुर्ग जिले से ही मुख्यमंत्री और गृह मंत्री आते है आखिर इतने दिग्गज नेताओं के रहते कानून व्यवस्था का हाल इतना बुरा क्यों है? यह घटना हुए 24 घंटे बीत रहे है ऐसे में अब तक सरकार क्यों सोती रही ?

 साव ने कहा की एसपी ने खुद पुष्टि कर दी है की बच्चा चोरी का कोई मामला नही है तो फिर इतनी बड़ी घटना कैसे हो गई?

 


Share

Leave a Reply