छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

4 मार्च की शाम राजधानी के इन इलाकों में बाधित रहेगी जलापूर्ति...

4 मार्च की शाम राजधानी के इन इलाकों में बाधित रहेगी जलापूर्ति...
Share

रायपुर । राजधानी के कुछ इलाकों में 4 मार्च जल आपूर्ति बाधित रहेगी । सुबह की नियमित सप्लाई के बाद बिजली बंद होने के कारण शाम को घरों तक पानी नहीं पहुंच पाएगा। नगर निगम रायपुर के जलकार्य विभाग अध्यक्ष सतनाम सिंह पनाग ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि विद्युत विभाग को ओर से 11 केव्ही लाइन के रावणभाठा उपकेन्द्र के फीडरों में गर्मी के पूर्व आवश्यक संधारण किया जाएगा। इसके कारण प्लांट से भरने वाली टंकिया बैरनबाजार, मोतीबाग, संजय नगर, देवेन्द्रनगर, महापौर निवास टैंक क्रमांक 4 के ओव्हरहेड टैंक से 4 मार्च को सुबह ही नियमित जलापूर्ति होगी। बिजली बंद होने के कारण जलागारो में जल का भराव न होने के कारण 4 मार्च को शाम पानी सप्लाई प्रभावित रहेगी। 5 मार्च को सुबह नियमित शुरू होगी। उन्होंने बताया कि शहर के अन्य जलागारों व पावरपंपों से सप्लाई यथावत रहेगी। 



Share

Leave a Reply