CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना,कल फिर 8 नए मरीजों की पुष्टि...एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 71    |

शादी समारोह में फोटो खींचने के विवाद में एक की हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार

शादी समारोह में फोटो खींचने के विवाद में एक की हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में शादी समारोह में मामूली विवाद में एक शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी। मंगलवार की देर रात हुई इस वारदात में पुलिस ने चार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। मामला गरियाबंद जिले के मैनपुर के जाडापदर गांव का है। यहां मंगलवार की देर रात शादी समारोह में युवतियों की फोटो खींचने को लेकर विवाद गहरा गया। बताया गया कि जाडापदर गांव में शादी समारोह चल रहा था। इस बीच नाच गाने के दौरान कुछ युवतियां भी नाच रही थी। इस दौरान कुछ युवकों ने लड़कियों की फोटो खींच ली। ये सब देखने के बाद परिजनों ने मना किया। वहीं कुछ युवक इतने आक्रोशित हो किए मना करने वाले परिवार के एक सदस्य को पकड़कर बड़ी बेरहमी से मौत के घाट उतार किया। आरोपियों ने चाकू से गोदकर युवक की हत्या कर दी। गरियाबंद में इस तरह की वारदात से सनसनी फैल गई। पुलिस चार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  



Share

Leave a Reply