छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

भारत सरकार लिखी कार से 60 किलो गांजे के साथ एक गिरफ्तार

भारत सरकार लिखी कार से  60 किलो गांजे के साथ एक गिरफ्तार
Share

महासमुंद : कार में भारत सरकार लिखी तख्ती के सहारे तस्कर ने सिंघोड़ा थाना के रेहटीखोल चेकपोस्ट को बिना किसी जांच के पार तो कर लिया, लेकिन सरायपाली आते ही वह पकड़ा गया। पुलिस ने कार में सवार एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। वहीं कार से 60 किलो गांजा भी बरामद किया है। तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जब्त गांजा की कीमत 12 लाख एवं परिवहन में प्रयुक्त कार की कीमत 2 लाख रुपए आंकी गई है।

थाना प्रभारी आशीष वासनिक ने बताया कि गांजा तस्करी के आरोप में वार्ड 15 मनेंद्रगढ़ जिला कोरिया निवासी राशीद खान(22) को गिरफ्तार किया है। तस्कर ने पुलिस को चकमा देने के लिए कार के सामने भारत सरकार की तख्ती लगाई थी। इसी के सहारे ही उसने रेहटीखोल बैरियर पार किया। वहां मौजूद पुलिस ने तख्ती देखकर गाड़ी की जांच नहीं की। सरायपाली पुलिस को पहले से ही मुखबिर से सूचना मिल गई थी।

इसी सूचना पर पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि तस्कर ने गाड़ी का नंबर भी चेंज कर दिया था। आरोपी कार क्रमांक जेएच सीई 3494 लिखे नंबर पर तस्करी कर रहा था, लेकिन गाड़ी का नंबर सीजी पासिंग है। कार का असल नंबर सीजी 15 बी 7404 है। 



Share

Leave a Reply