छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

महिला पार्षद आत्महत्या मामले में पुलिस ने पत्रकार को हिरासत में लिया

महिला पार्षद आत्महत्या मामले में पुलिस ने पत्रकार को हिरासत में लिया
Share

रायगढ़ : रायगढ़ में महिला पार्षद आत्महत्या मामले में पुलिस ने एक वेब पोर्टल संचालक को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है की पार्षद के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। इसी के आधार पर पुलिस ने वेब पोर्टल के ब्यूरो चीफ को इसके लिए जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने सुसाइड नोट से मिली जानकारी के बाद आरोपी पत्रकार को अपनी कस्टडी में ले लिया है। उससे पूछताछ जारी है।

छानबीन के दौरान जो सुसाइड नोट मिला है वह आवेदन की शक्ल में है जो थाना प्रभारी के नाम से है। उसमें एक व्यक्ति को इंगित करते हुए लिखा गया है कि यदि भविष्य में कभी मेरे द्वारा ऐसा कदम उठाया गया जिससे मेरी मृत्यु कारित हो उसके लिए वह व्यक्ति जिम्मेदार होगा। फिलहाल इस सुसाइडल नोट के सामने आने के बाद मामले में और मोड़ आने की संभावना है।

बता दे कि नगर पालिका निगम के वार्ड क्रमांक 27 की पार्षद संजना शर्मा ने गुरुवार दोपहर जहर खाकर खुदकुशी कर ली थी। पार्षद की अचानक तबियत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।  



Share

Leave a Reply