छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक महिला समेत 3 नक्सलियों ने किया सरेंडर, कई वारदातों में थे शामिल

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक महिला समेत 3 नक्सलियों ने किया सरेंडर, कई वारदातों में थे शामिल
Share

 सुकमा: छत्तीसगढ़ में पुलिस द्वारा नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। इसी कड़ी में सुकमा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। जिले के कोंटा में एक महिला समेत 3 नक्सलियों ने सरेंडर किया है।

मंगलवार को कोंटा में इन नक्सलियों ने पुलिस एवं सीआरपीएफ अधिकारियों के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया है। कोंटा नक्सल ऑपरेशन एएसपी गौरव मंडल ने बताया कि जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर नक्सली संगठन में सक्रिय रहे, एक महिला सहित 3 नक्सलियों ने पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारी के समक्ष आत्म समर्पण किया।

आत्म समर्पित महिला नक्सली महिला मड़कम हिड़मा पिता मड़कम कोसा, निवासी पामेड़ थाना क्षेत्र जिला बीजापुर, पुनेम जोगा पिता पुनेम कन्ना, एलमागुड़ा जीआरडी डिप्टी कमांडर, डॉक्टर कमेटी सदस्य चिंतागुफा थाना क्षेत्र जिला सुकमा, कारम सुक्कु पिता कारम मासा, पेद्दागेलूर जनताना सरकार उपाध्यक्ष, निवासी बासागुड़ा थाना क्षेत्र जिला बीजापुर के है।

ये नक्सली कोंटा थाना क्षेत्र में घटित कई वारदातों में शामिल रहे थे। आत्मसमर्पित नक्सलियों को आत्मसमर्पण कराने में सीआरपीएफ का विशेष योगदान था। सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन के पुनर्वास योजना के तहत प्रोत्साहन राशि व अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएगी।



Share

Leave a Reply