छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

पुलिस ने सरपंच, उपसरपंच, पुजारी व सचिव के विरूद्ध किया अपराध पंजीबद्ध, जानिये क्या है पूरा मामला....

पुलिस ने सरपंच, उपसरपंच, पुजारी व सचिव के विरूद्ध किया अपराध पंजीबद्ध, जानिये क्या है पूरा मामला....
Share

जदगलपुर : बस्तर जिले के तहसील बकावंड के अंर्तगत ग्राम मोखागांव में कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन के आरोप में करपावंड़ पुलिस ने सरपंच, पूजारी, उपसरपंच व सचिव सहित कई लोगों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया है। ग्राम मोखागांव में दिन में बाली जगार मेला का आयोजन किया गया था, पुलिस के चालानी कार्रवाई करने के बावजूद रात्रि में भतरी नाटक का आयोजन किया गया। पुलिस पंहुची तो आयोजनकर्ता भाग गये।


प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मोखागांव तहसील बकावण्ड में सरपंच पति बुधराम नेताम पिता आशाराम पुजारी मदन कश्यप पिता सुकमन, पंच रायसिंह पिता मोतीराम, घेनवा बघेल पिता सुकलसाय, सचिव धनसिंह नाग एवं अन्य के द्वारा दिन के समय बाली जगार मेला का आयोजन किया गया था। जिस पर थाना प्रभारी द्वारा समझाईश देकर जुर्माना किया गया था, लेकिन रात्रि में नाट का आयोजन किया गया जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल ग्राम मोखागांव पहुंची पुलिस को देखकर आयोजनकर्ता मौके से भाग गये।

जिस पर पुछताछ करने पर ग्राम सरपंच पति व उपसरपंच, ग्राम पुजारी, पंच को कोरोना महामारी के संबंध में बताने के बावजूद रात्रि में भतरी नाटक नाट का आयोजन जानबूझ कर किया गया जो जिला दण्डाधिकारी के आदेश का पूर्णत: उल्लंघन है। जिस पर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए महामारी अधिनियम के तहत् उक्त बाली जगार व रात्रि में भतरा नाट के आयोजन कर्ताओं के विरूद्ध थाना करपावंड में अपराध क्रमांक 31/2021 धारा 188, 269, 270, 34 भादवि व महामारी अधिनियम कि धारा 03 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
 



Share

Leave a Reply