CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना,कल फिर 8 नए मरीजों की पुष्टि...एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 71    |

जेल विभाग की बड़ी कार्यवाही: मुख्य प्रहरी और 3 प्रहरी को निया निलंबित

जेल विभाग की बड़ी कार्यवाही: मुख्य प्रहरी और 3 प्रहरी को निया निलंबित
Share

महासमुंद, महासमुंद जिला जेल से दीवाल फांदकर 5 कैदियों के फरार होने की घटना पर गृह एवं जेल मंत्री ताम्रध्वज साहू ने जेल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे। फलस्वरूप कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरतने के कारण मुख्य प्रहरी सहित तीन प्रहरी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए हैं। मुख्यालय जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा आज जारी निलंबन पत्र में कहा गया है कि सी.सी.टी.व्ही फूटेज एवं उत्पन्न परिस्थिति के आधार पर 6 मई 2021 को दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक तैनात मुख्य प्रहरी राजकुमार त्रिपाठी और प्रहरी गणेश कुमार एक्का, भरतलाल सेन एवं सुखीराम कोसले को कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। जेल मुख्यालय से जारी पत्र में कहा गया है कि जिला जेल महासमुंद में परिरूद्ध पांच विचाराधीन बंदी धनसाय उम्र 33 वर्ष, डमरूधर उम्र 24 वर्ष, राहुल उम्र 22 वर्ष, दौलत उम्र 23 वर्ष एवं करन उम्र 21 वर्ष विभिन्न धाराओं के तहत जेल में परिरूद्ध थे। ये पांचों कैदी लगभग अपरान्ह 3 से 3.30 बजे बैरक नम्बर 5 से लगे दीवार में दो बंदियों के उपर एक बंदी चढ़कर टयूब राड की पट्टी के सहारे एक गमछा एवं एक शॉल को जोड़कर हुक को सोलर फ्रेंसिंग वायर के क्लेम्प में फंसाया तथा उसके सहारे पांचों बंदी बारी-बारी से चढ़कर जेल से फरार हो गए। फरार पांच बंदियों में से तीन बंदी डमरूधर, दौलत एवं करन को पुनः गिरफ्तार कर लिया गया है। दो बंदियों धनसाय एवं राहुल की तलाश जारी है। 



Share

Leave a Reply