CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना,कल फिर 8 नए मरीजों की पुष्टि...एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 71    |

जिले के 16 धान उपार्जन केन्द्रों में 1 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी

जिले के 16 धान उपार्जन केन्द्रों में 1 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी
Share

 नारायणपुर । खरीफ फसल विपणन वर्ष 2022-23 में शासन द्वारा सर्मथन मूल्य पर धान खरीदी के संबंध मे सोमवार कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने संबंधित अधिकारियों के के साथ धान खरीदी केन्द्रों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर जिले के सभी धान खरीदी केन्द्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इस संबंध मे उन्होने धान उर्पाजन केन्द्रों में नोडल अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर व्यवस्थाओं पर दूरुस्त करने कहा। उन्होने कहा कि सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने धान उर्पाजन केन्द्रों की सभी व्यवस्थाओं को भलीभांति जांच कर लें। बतातें चलें कि 1 नवंबर से प्रदेश सहित जिलें में पंजीकृत किसानों से धान खरीदी की जाएगी।

इसके अलावा जिले के ऐसे किसान जिनका मसाहती सर्वे हुआ है और पंजीकृत हुए हैं उनसे भी धान की खरीदी की जायेगी। बैठक में कलेक्टर रघुवंशी ने अधिकारियों से कहा कि धान उर्पाजन केन्द्रों में किसानों के लिए पर्याप्त बारदानें की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इस संबंध में बताया गया कि जिले के धान उर्पाजन केेन्दों मे पर्याप्त संख्या में बारदाने पहुंचा दिये गये है, ऑपरेटरों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है, अलटरनेटिव ऑपरेटरों को भी प्रशिक्षण दिया जायेगा। बैठक में यह भी बताया गया कि धान खरीदी केन्द्रों की व्यवस्थाओं के लिए निर्धारित चेक लिस्ट के अनुसार व्यवस्था की गई है। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि धान उर्पाजन केन्द्रों में पेयजल व्यवस्था, पर्याप्त रोशनी, छाया, टायलेट सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को भी सुनिश्चित कर लें ताकि धान विक्रय के लिए आने वाले किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न हों। कलेक्टर ने कहा कि नोडल अधिकारी धान उर्पाजन केन्द्रों पर पहले पहुंच कर सभी व्यवस्थाओं की निरंतर मानिटरिेंग करते रहे। उल्लेखनीय है कि जिले में 16 धान खरीदी केन्द्र बनाये गये है।

इन धान उर्पाजन केन्द्रों के माध्यम से जिले के 9066 पंजीकृत किसानों से लगभग 2 लाख 55 हजार क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी देवेश कुमार ध्रुव, अपर कलेक्टर अभिशेक गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर प्रदीप वैद्य, सुमित गर्ग, खाद्य अधिकारी हुलेश डडसेना, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नारायणपुर घनश्याम जांगड़े, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ओरछा रामांचल यादव, नोडल अधिकारी प्रतीक अवस्थी के अलावा संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।



Share

Leave a Reply