छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

पति पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, पत्नी बोली- फोन पर बात करती थी तो पूछता था

पति पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, पत्नी बोली- फोन पर बात करती थी तो पूछता था
Share

 जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने ही पति को आग के हवाले कर दिया। घटना में पति बुरी तरह घायल हुआ है। बताया गया है कि महिला हमेशा फोन पर किसी से बात किया करती थी। इस पर उसके पति ने पूछ लिया था कि तुम किससे बात करती हो, इसी बात को लेकर महिला नाराज हो गई और उसने इस वारदात को अंजाम दिया था। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

डोड़काचौरा निवासी राम गोस्वामी (45) ने 2012 में पत्नी के खत्म होने के बाद दूसरी शादी बिरसमनी बाई (32) से की थी। राम को दूसरी शादी से भी 2 बच्चे हैं, वहीं उसकी पहली पत्नी से भी 2 बच्चे हैं। कहा जा रहा है कि बिरसमनी बाई आए दिन किसी से फोन पर बात करती थी। इसी बात से राम गोस्वामी नाराज रहता था।

पत्नी बोली-आज मार डालूंगी
इस बीच 21 जुलाई को भी महिला सुबह के वक्त किसी से बात कर रही थी। बच्चे भी घर पर थे। उसी दौरान राम ने ये देख लिया, तब उसने फिर यही पूछा कि तुम हमेशा किस से बात करती रहती हो। ये सुनते ही महिला नाराज हो गई और बोली की आज मैं तुमको मार डालूंगी। इसके बाद उसने राम की पहली पत्नी के बेटियों को कमरे में बंद कर दिया। फिर पेट्रोल निकालकर राम के ऊपर डाल दिया और माचिस से आग लगा दी।

घटना के वक्त राम के बेटी कमरे से ही ये सब देख रही थी। वारदात को अंजाम देकर महिला दूसरे कमरे में चले गई थी। पीड़ित ने किसी प्रकार से जलते हुए हालत में ही दरवाजा खोला, तब उसकी बेटी कमरे से निकली। इसके बाद आस-पास के लोगों की मदद से राम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। घटना की शाम को ही राम की बेटी ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी। जिसके बाद आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।



Share

Leave a Reply