छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

RAIPUR NEWS : थोक मंडी में फल सब्जियों की आवक से दामों में आई गिरावट.....

RAIPUR NEWS : थोक मंडी में फल सब्जियों की आवक से दामों में आई गिरावट.....
Share

रायपुर : मौसम में आ रहे बदलाव के कारण सब्ज्यिों एवं फलों के मूल्यों में लगातार बदलाव हो रहा है। अप्रैल के मुकाबले मई में बाहर से फलों एवं सब्जियों की आवक बढऩे के साथ ही थोक मंडी में घटाव की स्थिति देखी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार टमाटर के मूल्य अभी वृद्धि की ओर अग्रसर है। रविवार को टमाटर का मूल्य चंगोराभाठा, शंकर नगर आमापारा सहित पाश कालोनी क्षेत्रों में 50 से 80 रूपए प्रतिकिलो की दर से बेचा गया है। मौसमी फलों को छोड़कर बाकी फलों के दाम अभी महंगे हैं। गर्मी में लोकी का मूल्य हर बार की तरह इस बार भी महंगा है।

सब्जियों के मूल्य थोक मंडी में एवं चिल्हर विक्रेताओं द्वारा निम्रानुसर बेचे जा रहे हैं। प्याज 15, आलू 20, टमाटर 50 से 80, बैगन 20, करेला 40, पत्तागोभी 20, लौकी 20, कुम्हड़ा 20, शिमला मिर्च 40, ककड़ी 30, बरबट्टी 20, भिडी 20, भिन्स 40, अदरक 40, हर्री मिर्च 80, धनिया पत्ती 80, लहसुन 80, केला 20, चुकंदर 40, भाजी 30, गांठ गोभी 40, फूल गोभी 40, मूली 20, कोचई 40, मटर 30, कटहल 40, तोरई 20, कच्च आम 40, खीरा 20 रूपए किलो की दर बेचा जा रहा है। वहीं फलों के मूल्यों में वृद्धि देखी जा रही है। थोक मंडी में फलों के मूल्य इस प्रकार हैं-सेब 200, संतरा 100, केला 50, अंगूर 60, अनार 120, तरबूज 30, खरबूजा 60, पक्का आम 80 से 100, लीची 150 रूपए की दर प्रति किलो बेचा जा रहा है।

 

 



Share

Leave a Reply