छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

RAIPUR NEWS : खेलते हुए टैंक में गिरा बच्चा, दोस्तों ने बचाई बच्चे की जान

  RAIPUR NEWS : खेलते हुए टैंक में गिरा बच्चा, दोस्तों ने बचाई बच्चे की जान
Share

रायपुर: रायपुर के कमल विहार इलाके में रविवार को हादसे में एक बच्चे की जान बच गई। यहां सड़कों पर कई सीवरेज टैंक हैं। इस टैंक को ढंका नहीं गया है। सेक्टर 4 इलाके में क्रिकेट खेलते हुए एक बच्चा इस टैंक में जा गिरा।

मिली जानकारी के मुताबिक संडे की सुबह लालपुर में रहने वाला आर्यन निषाद (8) अपने कुछ दोस्तों के साथ कमर विहार क्रिकेट खेलने पहुंचा था। गेंद के पीछे भागते-भागते उसका पांव सड़क पर खुले टैंक में चला गया। झटके से आर्यन सीवरेज में गिरा, अंदर की तरफ एक पाइप को पकड़कर आर्यन मदद के लिए चीखने लगा। उसके साथ क्रिकेट खेल रहे हिमांशु और कुंदन नायक (14) वहां पहुंचे।

कुंदन ने बताया कि हिमांशु को अंदर फंसा देखकर उसने सड़क पर लेटकर अपना हाथ अंदर डाला। आर्यन ने कुंदर का ब्रेसलेट पकड़ लिया। जैसे-तैसे आर्यन कुछ देर लटका रहा। इसके बाद हिमांशु ने बैट आर्यन की ओर बढ़ाया, दोनों बच्चों ने मिलकर इसके बाद आर्यन को ऊपर खींचा और उसकी जान बचाई, कुछ देर बाद आस-पास के रहवासी भी यहां पहुंचे और बच्चों की सुध ली।

आर्यन और किसी साथी को चोट नहीं आई, कुछ देर बाद ये सभी लालपुर अपने घर को लौट गए। करीब 20 फ ीट गहरे इस टैंक में गंदा पानी भरा हुआ था, इसमें डूबने की वजह से कोई अनहोनी हो सकती थी। मगर पास में ही खेल रहे इस बच्चे के दोस्तों ने बहादुरी दिखाकर अपने साथी को बचा लिया।  



Share

Leave a Reply