CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना,कल फिर 8 नए मरीजों की पुष्टि...एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 71    |

अतिथि शिक्षकों की भर्ती, मेरिट सूची की गई जारी

 अतिथि शिक्षकों की भर्ती, मेरिट सूची की गई जारी
Share

अम्बिकापुर। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया है कि छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण, आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान के परिपालन में जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के लिए अंशकालीन तौर पर अतिथि शिक्षकों की भर्ती के लिए राज्य स्तर पर ऑनलाईन में पात्र अभ्यर्थियों की विषयवार मेरिट सूची जिले के वेबसाईड डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू.सरगुजा.जीओव्ही.इन तथा राज्य के एकलव्य के वेबसाईट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू.एकलव्य.एनआईसी.इन में अपलोड किया गया है। सूची अनुसार पात्र अभ्यर्थियों का मूल दस्तावेज परीक्षण जिला चयन समिति द्वारा किया जाने के लिए तिथि निर्धारित है।

पी.जी.टी. भौतिक शास्त्र का परीक्षण 1 मार्च 2021 को, टी.जी.टी. हिन्दी का परीक्षण 2 मार्च 2021 को, टी.जी.टी. अंग्रेजी का परीक्षण 3 मार्च 2021 को, टी.जी.टी. गणित का परीक्षण 4 मार्च 2021 को, टी.जी.टी. विज्ञान का परीक्षण 5 मार्च 2021 को तथ टी.जी.टी. सामाजिक विज्ञान का परीक्षण 6 मार्च 2021 को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक किया जाएगा। निर्धारित तिथि को अपने समस्त मूल दस्तावेजों के साथ ऑनलाईन आवेदन में संलग्न अनुसार कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, संयुक्त कार्यालय प्रथम तल, कलेक्ट्रेट कैम्पस अम्बिकापुर, जिला सरगुजा में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। निर्धारित तिथि के पश्चात दस्तावेज परीक्षण के लिए किसी प्रकार का अभ्यावेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।


Share

Leave a Reply