CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना,कल फिर 8 नए मरीजों की पुष्टि...एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 71    |

त्रि-स्तरीय पंचायत उपचुनाव 2022 के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त

त्रि-स्तरीय पंचायत उपचुनाव 2022 के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त
Share

बेमेतरा : छ.ग. राज्य निर्वाचन आयोग नवा रायपुर द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार बेमेतरा जिले के 6 सरपंच तथा 13 पंचों के उपनिर्वाचन 2022 कराये जाने हेतु फोटो युक्त वोटर लिस्ट तैयार करने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) विलास भोसकर संदीपान ने एक आदेश जारी कर अपर कलेक्टर बेमेतरा को सम्पूर्ण जिले के लिए अपीलीय अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसी तरह अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नवागढ़ को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार नवागढ़ को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किए गये हैं। नवागढ़ विकासखण्ड के अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत घठोली, भोपसरा, रनबोड़, धौराभाठाखुर्द, गोढ़ीकला, संबलपुर एवं बाघुल, बेरला के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बेरला को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार बेरला को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, बेरला विकासखण्ड के अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कंडरका, लावातरा (लें), खमतराई, गोंड़गिरी एवं कुसमी शामिल है।

बेमेतरा के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बेमेतरा को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार बेमेतरा को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बनाया गया है। बेमेतरा विकासखण्ड के अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कोदवा, भंसुली, मटका, मरतरा, बहेरा (का) एवं लोलेसरा शामिल हैं। 



Share

Leave a Reply