छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

सड़क हादसा : पेड़ से टकराकर पिकअप पलटने से बराती दबे, 2 गंभीर रूप से घायल....

सड़क हादसा :  पेड़ से टकराकर पिकअप पलटने से बराती दबे, 2 गंभीर रूप से घायल....
Share

कोरबा : ग्राम सिलयारी-रंगोले के पास बालको से बरात वापस लेकर लौट रही पिकअप महुआ पेड़ से टकरा कर पलट गई। घटना में पिकअप में सवार लोग वाहन के नीचे दब गए, जिन्हें जेसीबी से पिकअप सीधा कर बाहर निकाल अस्पताल में दाखिल कराया गया। दो लोगों को गंभीर चोट आई है।

जानकारी के अनुसार पाली थाना अंतर्गत सोमवार-मंगलवार की रात दो बजे घटना हुई। बताया जा रहा है कि पिकअप चालक बाल्को से बारात वापस लेकर लौट रहा था। वाहन में राम प्रसाद, बिसाहू राम, टनकार दास, अश्वनी कुमार शिव सिंह, निर्मल दास, राम प्रसाद प्रवीण कुमार समेत 15 सवार लोग थे। रंगोले के पास चालक से वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे महुआ पेड़ से टकरा कर पलट गया। घटना में आधा दर्जन से ज्यादा लोग नीचे दब गए।

घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 का आरक्षक तेज प्रकाश, चालक व टीम स्थल पर पहुंची और गांव वालों की मदद से जेसीबी की व्यवस्था कर पिकअप को सीधा किया तथा घायल लोगों को बाहर निकाला। पाली थाना से प्रधान आरक्षक हिरावन श्रोते, आरक्षक चंद्र विजय चंद्रा, आरक्षक तेज प्रकाश व आरक्षक शैलेंद्र तंवर, चालक क्षितिज शर्मा ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में पाली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया। जहां पांच में दो लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पाली पुलिस भी स्थल पर पहुंची और पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। यहां यह बताना लाजिमी होगा कि इन दिनों काफी अधिक संख्या में वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और ग्रामीण क्षेत्र के लोग पिकअप तथा अन्य मालवाहक वाहन में बारात जा रहे हैं। तेज गति से वाहन चलाने की वजह से दुर्घटनाएं भी हो रही है। पुलिस प्रशासन ने मालवाहक वाहन में सवारी बैठाने पर पहले रोक लगाई थी, पर एक बार फिर मालवाहक में धड़ल्ले से लोगों को बैठाया जा रहा है।



Share

Leave a Reply