CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना,कल फिर 8 नए मरीजों की पुष्टि...एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 71    |

4 वर्षीय मासूम बेटी को डूबता देखकर मां ने डबरी में लगा दी छलांग, पानी में डूबने से दोनों की मौत…

4 वर्षीय मासूम बेटी को डूबता देखकर मां ने डबरी में लगा दी छलांग, पानी में डूबने से दोनों की मौत…
Share

 कोरिया. छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में डबरी में गिरकर डूबने से मां-बेटी की मौत हो गई। मासूम बच्ची 4 साल की थी, जबकि उसकी मां की उम्र 24 वर्ष थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना जनकपुर थाना क्षेत्र के जनुआ गांव की है। जहां 2 बच्ची घर के पास स्थित डबरी के किनारे खेल रही थी। खेलते हुए 4 वर्षीय प्रिया डबरी में गिर गई, जिसे बचाने के लिए प्रिया की मां 24 वर्षीय पिंकी भी डबरी में छलांग लगा दी। जिससे दोनों की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, और मां-बेटी के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले में मर्ग कायम करते हुए जांच में जुट गई है।



Share

Leave a Reply