CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना,कल फिर 8 नए मरीजों की पुष्टि...एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 71    |

तिरूपति से लापता छत्तीसगढ़ के शिवम का मिला सुराग, पुलिस ने दावा किया 48 घंटे के भीतर बच्चे सहित आरोपी होगा हिरासत में

तिरूपति से लापता छत्तीसगढ़ के शिवम का मिला सुराग, पुलिस ने दावा किया 48 घंटे के भीतर बच्चे सहित आरोपी होगा हिरासत में
Share

गरियाबंध। आंध्रप्रदेश से लापता जिले के शिवम के मिल जाने का आज खुलासा हो सकता है। आंध्रा पुलिस शिवम को किडनैप करने वाले आरोपी के बिल्कुल करीब पहुंच चुकी है। तिरूपति में बच्चे के अपहरण का मामला पुलिस सुलझाने के करीब पहुंच गई है। आंध्रप्रदेश पुलिस ने मुख्य आरोपी की पहचान की है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी स्पष्ट रूप से दिखाई दिया है। सूत्रों के मुताबिक आंध्रप्रदेश पुलिस ने दावा किया है कि 48 घंटे के भीतर बच्चे सहित आरोपी हिरासत में ले लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि स्थानीय पुलिस ने अपहरणकर्ता की पहचान कर ली है । आज पुलिस आरोपी को गिरफतार कर उसके कब्जे से बालक शिवम का छुड़ा सकती है। बता दें कि परिवार के साथ तिरूपति बालाजी दर्शन करने गए गरियाबंध जिले के 6 वर्षीय शिवम का 27 फरवरी की रात तकरीबन 9 बजे अपहरण हो गया था। शिकायत के बाद स्थानीय पुलिस ने शिवम की खोजबीन शुरू की । एक सप्ताह की खोजबीन के बाद अब पुलिस ने जल्द ही शिवम के सकुशल बरामदगी का दावा किया है।



Share

Leave a Reply