छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

कार्य स्थल पर अनुपस्थित पाये जाने पर 8 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

कार्य स्थल पर अनुपस्थित पाये जाने पर 8 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी
Share

कोरिया । कलेक्टर की ओर से 8 जुलाई को तहसील कार्यालय बैकुण्ठपुर के आकस्मिक निरीक्षण में अपने कर्तव्य स्थल से बिना किसी पूर्व सूचना, अनुमति के अनुपस्थित पाये जाने पर कुल 8 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इनमें तहसील कार्यालय बैकुण्ठपुर के सहायक ग्रेड-03 अश्वनी कुमार भागत, जगबहादुर पांडेय, सुदर्शन सिंह, उर्मिला राजवाड़े, अमृता गुप्ता व सहायक ग्रेड-02 राहुल केरकेट्टा तथा भृत्य गजानंद यादव व उर्वशी कश्यप शामिल हैं।
कलेक्टर धावड़े की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि 8 जुलाई 2021 को सुबह 10.50 बजे तहसील कार्यालय बैकुण्ठपुर का आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अपने कर्तव्य स्थल से बिना किसी पूर्व सूचना और अनुमति के कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। तहसील कार्यालय राजस्व विभाग का महत्वपूर्ण कार्यालय होता है, जहां पर आम-जनता व दूरस्थ अंचल के ग्रामीण अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रतिदिन आते हैं। उक्त महत्वपूर्ण कार्यालय व न्यायालय में पदस्थापना होने पर भी नियत समय पर कर्मचारी कार्यालय पहुंचकर अपने दायित्वों के सम्यक निर्वाहन के लिए तत्पर नहीं है तथा अपने कर्तव्य के प्रति पूर्णत: लापरवाह है। पत्र में यह भी कहा गया है कि उपरोक्त कृत्य छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-3 के प्रतिकूल होकर कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही व अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। उपरोक्तानुसार कृत्य के लिए कर्मचारियों के प्रति क्यों न विरूद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावे। इस संबंध में कर्मचारियों को स्पष्टीकरण 3 दिवस के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये हैं।
 



Share

Leave a Reply