CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना,कल फिर 8 नए मरीजों की पुष्टि...एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 71    |

मां की बरसी के दिन ही उठी बेटे की अर्थी, तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचला, माैत

मां की बरसी के दिन ही उठी बेटे की अर्थी, तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचला, माैत
Share

 जांजगीर-चांपा: Son Dies on Death Anniversary of Mother एक बदनसीब युवक अपनी मां की बरसी मनाने जा रहा था। आज सोमवार को ही उसकी मां की बरसी है। इसके लिए वो अपने दो छोटे-छोटे भांजों को लिवाकर बाइक पर घर जा रहा था। लेकिन रास्ते में मौत से मुलाकात हो गई।ये दर्दनाक हादसा जांजगीर जिले के बुड़गहन में हुआ। जहां तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार मामा और दो भांजे को टक्कर मार दी, हादसे में मामा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो मासूम बच्चे हादसे के बाद करीब एक घंटे तक अंधेरे में मामा के शव के पास ही बैठे रहे।

रास्ते से गुजर रहे किसी ने उनकी मदद नहीं की। करीब घंटे भर बाद सड़क पर दोनों बच्चों को रोते देखकर एक महिला सरपंच ने उन्हें अपनी गाड़ी से बलौदा पहुंचाया और पुलिस को भी सूचना दी। फिलहाल, दोनों बच्चे सुरक्षित हैं। हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गया है, जिसके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है और जांच कर रही है।

 


Share

Leave a Reply