छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

एसपी ने किया महिला पुलिस कर्मियों के लिए करु भात का आयोजन

एसपी ने किया महिला पुलिस कर्मियों के लिए करु भात का आयोजन
Share

धमतरी। तीज त्यौहार महिलाओं के लिए अपना विशेष महत्व रखता है। महिलाएं अपने पति के दीर्घायु होने व उनके स्वस्थ रहने के लिए निर्जला व्रत रखकर पूजा अर्चना करती हैं। वर्तमान समय में वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण काल में सुरक्षा के दृष्टिकोण से कई महिलाएं इस त्यौहार में अपने मायके नहीं जा पा रही हैं।
 
 
प्राय: यह देखा गया जाता है कि पुलिस विभाग में सेवारत महिलाएं तीज त्यौहार के दिन भी अपनी ड्यूटी पर उपस्थित रहती हैं किन्तु मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल द्वारा विगत वर्ष तीज त्यौहार के दिन शासकीय अवकाश घोषित किए जाने से कुछ महिला पुलिस अधिकारी-कर्मचारी अपने पुलिस कप्तान से अनुमति प्राप्त कर परंपरागत तरीके से मायके जाकर तीज त्यौहार मनाई थी।
 
 
वर्तमान समय में कोरोना वायरस संक्रमण के दौर में अपने मायके जाने से परहेज करने की स्थिति में पुलिस अधीक्षक बी.पी. राजभानू ने इकाई प्रमुख होने के नाते अधीनस्थ महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए तीज व्रत रखने वाली सभी महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के लिए करू भात का आयोजन  किया |
 
 
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे के नेतृत्व में आयोजित करू भात कार्यक्रम में इकाई में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक अजाक सारिका वैद्य, निरीक्षक सत्यकला रामटेके, उप निरीक्षक (अ) लक्ष्मी ध्रुव, सूबेदार रेवती वर्मा, सहायक उपनिरीक्षक संतोषी नेताम, महिला प्रधान आरक्षक लता राजपूत, खगेश्वरी लांजे, दिनेश्वरी नेताम के अलावा पुलिस नियंत्रण कक्ष, शक्ति टीम व अन्य स्थानों में कार्यरत महिला पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहें। 


Share

Leave a Reply