CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना,कल फिर 8 नए मरीजों की पुष्टि...एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 71    |

छात्रा ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या , जांच में जुटी पुलिस

छात्रा ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या ,  जांच में जुटी पुलिस
Share

दुर्ग : भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र में नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले में पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच मेंं लिया है।

छात्रा भारती निषाद 20 वर्ष तीन साल से नीट की तैयारी कर रही थी। कल रात खाना खाकर अपनी तीनों बहन विभा, निम्मो और हेमा के साथ लूडो खेल रही थी। जिसके बाद भारती अपने कमरे में सोने चली गई। वहीं उनकी बहनें भी सोने चली गई। जब सुबह परिजनों ने भारती के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो नहीं खोली।

परिजनों ने खिड़की से अंदर झांक कर देखा तो भारती फांसी पर झूल रही थी। मौके में पहुंची खुर्सीपार पुलिस ने बताया कि आत्महत्या करने का कारण ज्ञात नहीं हो पाया है। वहीं परिजन अभी सदमे है, जिससे पूछताछ नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।

 



Share

Leave a Reply