छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

क्रेडा विभाग में पदस्थ टेक्नीशियन की हत्या, जनअदालत लगाकर नक्सलियों ने उतारा मौत के घाट

क्रेडा विभाग में पदस्थ टेक्नीशियन की हत्या, जनअदालत लगाकर नक्सलियों ने उतारा मौत के घाट
Share

 बीजापुर। छत्तीसगढ़ ( chhattisgarh) बीजापुर( bijapur) जिले में माओवादियों ने क्रेडा विभाग के टेक्नीशियन की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि, मृतक जिले के एक पत्रकार( journalist) का भाई था। 4-5 दिन पहले माओवादियों ने उसका अपहरण किया था। जिसके बाद छत्तीसगढ़-तेलंगाना राज्य की सीमा पर स्थित एक गांव में दिवाली की रात जनअदालत लगाकर उसे खड़ा किया गया। फिर पुलिस की मुखबिरी करने के शक में मौत की सजा दे दी गई। मामला जिले के उसूर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक बसंत झाड़ी कोत्तापल्ली क्षेत्र में क्रेडा विभाग में टेक्नीशियन का काम करता था। जिसे पिछले शुक्रवार की रात नक्सली (naxali) से ही उठाकर ले गए थे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, माओवादियों ने अपहरण करने के बाद पहले उसे जंगल में यहां-वहां घुमाया। फिर कोत्तापल्ली गांव के जंगल में लेकर गए थे। यहां माओवादियों ने जनअदालत लगाई। इस जनअदालत में इलाके के सैकड़ों ग्रामीण भी मौजूद थे।

पुलिस की मुखबिरी का आरोप

पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाकर बसंत को जनअदालत के कटघरे में खड़ा किया गया। बताया जा रहा है कि, माओवादियों ने सैकड़ों ग्रामीणों के बीच पहले बसंत की पिटाई की। फिर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाकर धारदार हथियार से गला रेत दिए।



Share

Leave a Reply