छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

तहसीलदार ने पेश की मानवता की मिसाल

तहसीलदार ने पेश की मानवता की मिसाल
Share

 बेमेतरा जिले के साजा विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम कन्दई में तहसीलदार विनोद बंजारे ने दो साल पहले ससुराल छोड़ कर अपने मायके गाँव कन्दई में रह रही एक महिला के पति गुजर जाने के बाद अपने दो बच्चों के साथ मानसिक ,आर्थिक व आवासीय समस्याओं से जूझ रहे पीड़ित परिवार को बरसात से बचाने के लिए टिन सेड की अस्थायी आशियाना देकर एक मानवता की मिशाल रखी है।पीड़ित महिला लीलाबाई पाटिल उम्र 40 वर्ष गांव से शादी होकर बलौदाबाजार जिले के तिल्दा ब्लॉक अंर्तगत दरचुरा गांव के गौरीशंकर पाटिल के घर चली गई थी। जंहा से कुछ वर्ष पूर्व दो बच्चों व पति के साथ अपने मायके कन्दई लौट आयी। वह बेटी की मानसिक बीमारी का ईलाज कराते हुए पिता स्वंय एक बीमारी से जूझता रहा। घर में बढ़ते कर्ज व स्वंय बीमारी से तंग आकर सालभर पूर्व आत्महत्या कर ली। ऐसे में परिवार में आर्थिक व मानसिक तनाव बढ़ गया।वे गांव में खाना पीना मांग कर गुजर बसर करते हुए झुग्गी झोपड़ी में रहने लगे।सरपंच व ग्रामीणों ने पिछले दिनों साजा तहसीलदार के दौर पर पीड़ित परिवार की समस्या से अवगत कराया।जिसके बाद तहसीलदार विनोद कुमार बंजारे ने त्वरित मदद करते हुए अस्थायी आशियाना टिन की मदद से व सरपंच के माध्यम से परिवार के तीन सदस्यों के लिए शासन की ओर से राशन दिलवाई गई। ऐसे कार्य से पीड़ित परिवार को काफी राहत मिली। पूरे कार्य के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका सराहनीय रही। बहरहाल पूरे जिले में तहसीलदार विनोद कुमार बंजारे की मानवता व सजगता का परिचय दिया है । जो कि पूरे जिले में एक चर्चा का विषय बना हुआ हैं।



Share

Leave a Reply