CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना,कल फिर 8 नए मरीजों की पुष्टि...एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 71    |

राजधानी रायपुर में व्यापारियों के साथ हो रही लगातार लूट की घटना चिंता का विषय - सुंदरानी

राजधानी रायपुर में व्यापारियों के साथ हो रही लगातार लूट की घटना चिंता का विषय - सुंदरानी
Share

रायपुर | छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व संरक्षक श्रीचंद सुंदरानी,पूर्व उपाध्यक्ष राजेश वासवानी,राजकुमार राठी,वासुदेव जोतवानी ने राजधानी रायपुर में लगातार व्यापारियों के साथ हो रही लूट की घटना पर गहन आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा है कि ऐसा लगता है कि राजधानी रायपुर में व्यापारी सुरक्षित नहीं रहा।

श्री सुंदरानी ने कहा कि कुछ दिन पूर्व ही पंडरी कपड़ा मार्केट के व्यापारियों पर पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला बिना किसी आधार के दर्ज कर लगातार व्यापारियों को प्रताड़ित किया गया। साथ ही 1 माह पूर्व ही टिकरापारा थाना क्षेत्र में कारोबारी दिनेश साहू के घर डकैती की घटना हुई थी जिसके आरोपी आज तक पुलिस पकड़ से बाहर है जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि प्रदेश में कानून का नहीं गुंडों का राज चल रहा है।

इस संदर्भ में व्यापारियों के प्रतिनिधियों द्वारा डीजीपी अशोक जुनेजा से बैठकर रायपुर में कानून व्यवस्था दुरुस्त करने एवं अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर व्यापारी समाज को राहत देने की मांग की जाएगी।

पूर्व उपाध्यक्ष राठी ने बताया कि इस संदर्भ में श्रीचंद सुंदरानी ने पुलिस अधीक्षक से चर्चा कर तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की जिस पर पुलिस अधीक्षक ने शीघ्र गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया।



Share

Leave a Reply