CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना,कल फिर 8 नए मरीजों की पुष्टि...एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 71    |

साइकिल स्टैंड में फांसी के फंदे से लटकी मिली युवक की लाश, नशे की लत का था शिकार

साइकिल स्टैंड में फांसी के फंदे से लटकी मिली युवक की लाश, नशे की लत का था शिकार
Share

 जांजगीर-चांपा। स्वतंत्रता दिवस के दिन एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव सक्ती नगर के संतोषी टॉकीज साइकिल स्टैंड में फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

मृतक पप्पू साहू सक्ती के वार्ड नंबर 5 का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि उसे नशे की लत थी। पप्पू कल दोपहर 4 बजे के बाद घर से निकला था, जिसके बाद वो वापस नहीं लौटा। जिसके बाद लोगों ने संतोषी टॉकीज के साइकिल स्टैंड में किसी ने उसकी लाश देखी, तो पुलिस को सूचना दी।

पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी। प्रधान आरक्षक सक्ती थाना कमल किशोर साहू ने बताया कि परिवार से बातचीत करने पर पता चला है कि युवक अक्सर नशा करके इधर-उधर पड़ा रहता था। माना जा रहा है कि युवक ने नशे की हालत में ही ऐसा आत्मघाती कदम उठाया होगा। फिलहाल परिजनों के बयान के आधार पर पंचनामा कर मर्ग कायम कर लिया गया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।



Share

Leave a Reply