छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

अज्ञात वाहन की ठोकर से नर लकड़बग्घा की हुई मौत वन विभाग ने किया अंतिम संस्कार...

अज्ञात वाहन की ठोकर से नर लकड़बग्घा की हुई मौत वन विभाग ने किया अंतिम संस्कार...
Share

कोंड़ागांव : जिले के फरसगांव के नयापारा में अज्ञात वाहन की ठोकर से एक नर लकड़बग्घा की मौत हो गई। जिसका वन विभाग के द्वारा डिपो में पोस्टमार्टम पश्चात अंतिम संस्कार कर दिया गया।


वन विभाग से मिली जानकारी शनिवार को सुबह नगर के नयापारा के सड़क किनारे एक नर लकड़बग्घा मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। राहगीरों की सूचना वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मृत लकड़बग्घा को फरसगांव के डिपो में लाया गया। जहा विधिवत जांच पंचनामा के बाद पशु विभाग के चिकित्सक के द्वारा मृत लकड़बग्घा का पोस्टमार्टम किया गया।

डॉक्टर ने बताया की अज्ञात वाहन की ठोकर से सर और पेट में गंभीर चोट लगने से लकड़बग्घा की मौत हुई है, जिसकी उम्र लगभग ढाई वर्ष की होगी। पोस्टमार्टम के बाद मृत लकड़बग्घा का डिपो में ही अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान वन परिक्षेत्र अधिकारी फरसगांव सी एल निर्माण, डिप्टी रेंजर सुशीला नेताम, वनरक्षक महेंद्र मंडावी, गुदराम मरकाम, पशु विभाग के डॉ. दुर्गा प्रसाद साहू, अल्का ठाकुर सहित वन विभाग के अन्य लोग मौजूद रहे।
 



Share

Leave a Reply