छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

लड़की ने नाबाल‍िग लड़के के साथ क‍िया रेप...पुल‍िस भी सच जानकर रह गई हैरान

लड़की ने नाबाल‍िग लड़के के साथ क‍िया रेप...पुल‍िस भी सच जानकर रह गई हैरान
Share

 जशपुर: छत्‍तीसगढ़ के जशपुर ज‍िले में पॉक्‍सो एक्ट का एक अनोखा मामला सामने आया है. पत्थलगांव पुलिस ने नाबालिग लड़के को जबरन भगाकर ले जाने और ले जाकर दुष्कर्म करने वाली लड़की को गिरफ्तार किया है. इस अजीबोगरीब मामले की शिकायत दर्ज कराने के लिए जब पीड़ित बच्‍चे का पिता पत्थलगांव थाने में पहुंचा तो उसकी बातों को सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई. 

नाबाल‍िग के साथ रेप की हुई पुष्‍ट‍ि 
बहरहाल आरोपी लड़की के विरुद्ध नाबालिग लड़के को भगा ले जाने तथा बंधक बनाकर दुष्कर्म करने की पुष्टि हो जाने पर पत्थलगांव थाने में विभिन्न आपराधिक धाराओं के साथ पॉक्‍सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

आरोपी लड़की की हुई ग‍िरफ्तारी  
पत्थलगांव की पुलिस ने फ़िलहाल आरोपी लड़की से पीड़ित नाबाल‍िग को छुड़ा कर उसके परिजनों को सौंप दिया है. महिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस शर्मनाक मामले को अंजाम देने वाली आरोपी लड़़़की को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

पहले भी आ चुका है ऐसा ही मामला 
जानकारी के अनुसार, ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड के देहरादून से सामने आया था जहां नाबालिग पर रेप का झूठा आरोप लगाना लड़की को भारी पड़ गया था. यह मामला मार्च 2021 का था.  पुलिस ने जांच के बाद लड़की को नाबालिग लड़के का रेप करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था. पुलिस ने बताया था कि 29 दिसंबर 2020 को शहर कोतवाली में एक लड़की ने युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया था. युवती ने शिकायत में कहा था कि वो 5 महीने की गर्भवती है. पुलिस जांच में पता चला कि लड़का नाबालिग है और उसकी उम्र 15 साल थी. उसके बाद लड़के के परिजनों ने आरोपों को झूठा बताकर लड़की के खिलाफ लड़के का उत्पीड़न करने और झूठा मामला दर्ज कराने का केस दर्ज करा द‍िया था. 



Share

Leave a Reply