छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

नेशनल हाईवे में पुलिस आरक्षक की हत्या...गले पर मिले गहरे चोट के निशान, जताई जा रही यह आशंका

नेशनल हाईवे में पुलिस आरक्षक की हत्या...गले पर मिले गहरे चोट के निशान, जताई जा रही यह आशंका
Share

 राजनांदगांव।  जिले के सोमनी थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस आरक्षक की हत्या (murder of police constable) कर दी गई। यहां नागपुर नेशनल हाईवे- 53 पर सोमनी और ठाकुर टोला के बीच आरक्षक संतोष यादव (35 वर्ष) की लाश मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

CSP गौरव राय ने बताया कि पुलिस आरक्षक संतोष यादव पुलिस लाइन में ड्राइवर था। पता चला है कि वो शुक्रवार रात अपने घर से खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकला था, लेकिन फिर वापस नहीं लौटा। आज सुबह उसका शव हाईवे के किनारे मिला। उन्होंने कहा कि आरक्षक के गले पर गहरा निशान है, इसलिए शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजहों का खुलासा हो सकेगा।

CSP गौरव राय ने बताया कि आरक्षक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी का रहने वाला था और यहां पुलिस लाइन में अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रहता था। आरक्षक संतोष यादव के पिता बीएन यादव कबीरधाम के कुंडा थाने में ASI हैं।

एसपी प्रफुल्ल ठाकुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। उन्होंने पुलिस टीम से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि संतोष यादव के शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि आरक्षक संतोष यादव को लोगों ने कुछ युवकों के साथ घटनास्थल पर देखा था। आशंका जताई जा रही है कि विवाद के बाद आरक्षक की हत्या की गई है। हालांकि फिलहाल पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।



Share

Leave a Reply