छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

दुर्ग बाल संप्रेक्षण गृह से भागे किशोर की गई हत्या, लाश मिलने से मची सनसनी....

दुर्ग बाल संप्रेक्षण गृह से भागे किशोर की गई हत्या, लाश मिलने से मची सनसनी....
Share

बिलासपुर : 17 वर्षीय किशोर की हत्या कर लाश को नदी में फेंक दिया गया है। अरपा नदी में कुछ देर पहले उसकी खून से लथपथ लाश मिली है। घटनास्थल से तकरीबन 30 मीटर दूर खून के निशान हैं। धारदार हथियार से गला रेत कर उसकी हत्या कर घसीटकर नदी में फेंकने की आशंका जताई जा रही है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि मृतक को 5 माह पहले चोरी के आरोप में पकड़ा गया था और उसे दुर्ग के बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया था। वहां से किशोर कुछ दिन पहले फरार हो गया था। वह बिलासपुर का ही रहने वाला है लेकिन अपने घर नहीं लौटा था।
चिंगराजपारा से शनिचरी रपटा रोड में अरपा नदी के किनारे युवक की लाश देख क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लाश पानी में होने के कारण उसके चोट का पता नहीं चल रहा था। लाश देखकर लोगों की भीड़ जुट गई और सरकंडा पुलिस को जानकारी दी गई। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर किशोर की पहचान चिंगराजपारा के राजीव नगर में रहने वाले युवक राहुल साहू के रूप में हुई।

तब पुलिस ने उसके पिता को घटना की जानकारी दी। खबर मिलते ही पिता सहित परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बताया गया कि दुर्ग से भागने के बाद वह घर नहीं गया। पिता रामप्रसाद साहू ने बताया कि राहुल रोजी-मजदूरी करता था। करीब पांच माह पहले चोरी के मामले में उसे दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वहां उसे 18 साल से कम होने के कारण बाल सुधार गृह भेज दिया गया था। इस दौरान उसकी मां उससे फोन से बातचीत करती थी। कुछ दिन पहले उसकी मां ने सुधार गृह से संपर्क किया था, तब उसके छूटने की जानकारी मिली थी लेकिन वह घर नहीं आया था और उसकी लाश मिलने की खबर आ गई।

बताया जा रहा है कि दुर्ग के बाल संप्रेक्षण गृह से कुछ दिन पहले 6-7 बाल अपराधी फरार हुए हैं। इन लोगों ने वहां के स्टाफ के साथ मारपीट की और भाग गए। राहुल भी उसमें एक था। इसके बाद वह कहां रहा, बिलासपुर आया तो घर क्यों नहीं आया जैसे सवाल भी हैं। पुलिस इस दिशा में भी जांच कर रही है।

 



Share

Leave a Reply