छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : वेलेंटाइन डे के अगले दिन युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, इलाके में फैली सनसनी

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : वेलेंटाइन डे के अगले दिन युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, इलाके में फैली सनसनी
Share

कोरबावेलेंटाइन डे के अगले दिन दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने पर पुलिस ने मर्ग कायम किया। कोरबा शहर और भिलाईबाजार में युवकों के शव उनके मकान में फांसी के फंदे पर लटके मिले। कारण क्या हो सकता है, यह जानने का प्रयास पुलिस कर रही है। अब तक इस बारे में किसी प्रकार से पहलू सामने नहीं आए हैं।

पढ़ें : BIG BREAKING : पं. रविवि ने जारी किये स्नातकोत्तर कक्षाओं के सेमेस्टर परीक्षा हेतु आवेदन करने की तिथि, जाने कब तक कर सकते हैं आवेदन

पुलिस सूत्रों के अनुसार स्टेशन पारा में 27 वर्षीय विजय यादव का शव उसके मकान में आज सुबह मिला। उसने एंगल के सहारे इस घटना को अंजाम दिया। सामान्य परिवार से वास्ता रखने वाले युवक ने यह कदम आखिर क्यों उठाया, परिजन इससे अनभिज्ञ हैं। मृतक के भाई रामकुमार ने बताया कि पिछली रात 9.30 बजे खाना खाकर परिजन सो गए थे। उसके बाद भाई ने कब यह सब कर लिया, उसे कोई जानकारी नहीं है।
 
 
आज सुबह परिजनों की नजर एक कमरे पर पड़ी जहां पर यह सब नजारा पेश आया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। हेड कांस्टेबल ने बताया कि 174 सीआरपीसी के अंतर्गत मर्ग कायम किया गया है। एक अन्य घटना कुसमुंडा पुलिस थाना क्षेत्र के हरदीबाजार चौकी अंतर्गत भिलाईबाजार में हुई। वहां पर सालिकराम प्रजापति के 22 वर्षीय पुत्र अतुल प्रजापति ने खुदकुशी कर ली। घर पर उसका शव परिजनों ने देखा और पुलिस को अवगत कराया। प्रधान आरक्षक लक्ष्मी कुर्रे ने मौके पर पहुंच मुआयना किया।
 
 
पंचनामा के साथ शव उतारा गया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस के अनुसार मृतक स्वभाव से गुस्सैल था। नवमीं की पढ़ाई के बाद उसने स्कूल जाना बंद कर दिया। उसके द्वारा आत्मघाति कदम क्यों उठाया गया, परिवार के सदस्यों को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ तथ्य स्पष्ट हो सकते हैं।
 


Share

Leave a Reply