CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना,कल फिर 8 नए मरीजों की पुष्टि...एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 71    |

जंगल में फांसी के फंदे पर लटकती मिली नाबालिग लड़की की सड़ी-गली लाश, कई दिनों से थी लापता, इलाके में फैली सनसनी

जंगल में फांसी के फंदे पर लटकती मिली नाबालिग लड़की की सड़ी-गली लाश, कई दिनों से थी लापता, इलाके में फैली सनसनी
Share

 कोंडागांव। जिले में नाबालिग बच्ची की लाश जंगल में फांसी के फंदे पर लटकती हुई मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। लाश काफी पुरानी है और वह पूरी तरह से सड़ चुकी है। बताया जा रहा है कि बच्ची दशहरे के दिन से ही घर से लापता थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, इसी बीच बच्ची की लाश जंगल में फांसी के फंदे पर लटकती हुई मिली है। फिलहाल केशकाल थाना पुलिस (keshkal police station) आगे की कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के अनुसार जिले के केशकाल थाना अंतर्गत बोरगांव के जंगल में आज सुबह कुछ लोगों ने बरगद के पेड़ पर बच्ची की लाश को लटकते देखा। जिसके बाद इसकी सूचना ग्रामीणों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। इसी बीच वहां मौजूद एक शख्स ने लाश के कपड़ों को देखकर शव की पहचान अपनी बेटी के रूप में की।

बताया जा रहा है कि नाबालिग दशहरा के दिन से ही लापता थी। वह घर से दशहरा देखने जाने के लिए निकली थी, मगर लौटी ही नहीं। परिजनों ने आस-पास के गांव और रिश्तेदारों में उसका पता लगाया, लेकिन बच्ची की कुछ जानकारी नहीं मिली थी। अब उसकी लाश जंगल में फंदे से लटकी हुई मिली है। हालांकि, बच्ची ने आत्महत्या की है या फिर हत्या कर उसका शव लटकाया गया है, यह अभी पता नहीं चला है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। साथ ही मामले की जांच कर रही है।



Share

Leave a Reply