छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

युवक ने घर में घुसकर की पड़ोसी महिला की हत्या...बोला- लड़की के नाम पर करती थी बदनाम

युवक ने घर में घुसकर की पड़ोसी महिला की हत्या...बोला- लड़की के नाम पर करती थी बदनाम
Share

 बेमेतरा। CG CRIME NEWS जिले में एक युवक ने घर में घुसकर पड़ोसी महिला की हत्या कर दी। आरोपी ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर (beating with a rod) उसे मार दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और नाकाबंदी की। अगले दिन पुलिस ने आरोपी को रायपुर भागते हुए गिरफ्तार कर लिया। पकड़े जाने पर आरोपी ने कहा कि उसके पड़ोसी बदनाम करते थे। उसके खिलाफ झूठा प्रचार कर रहे थे कि वह लड़कीबाज है, चोर है। इस कारण महिला को मार दिया। मामला बेरला थाना क्षेत्र (Berla Police Station Area) का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम सिंवार निवासी राम प्यारी सिन्हा (50) पत्नी घनश्याम सिन्हा गुरुवार को घर में अकेली थी। इसी दौरान उसी गांव का रहने वाला मनोज साहू (26) उनके घर में घुस आया। आते ही उसने लोहे की रॉड से राम प्यारी सिन्हा के सिर और चेहरे पर हमला कर दिया। इसके बाद वहां से भाग निकला। आसपास के लोगों ने मनोज को घर से भागते देखा तो मौके पर पहुंचे। वहां राम प्यारी लहूलुहान हालत में पड़ी थी। इस पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी और उसे 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।

चेकिंग के दौरान पकड़ा गया आरोपी

बेरला अस्पताल में उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो चला कि आरोपी मनोज गांव से भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। तभी शुक्रवार शाम को मनोज के बाइक से रायपुर-दुर्ग की ओर भागने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस ने चेकपोस्ट पर अलर्ट किया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपी को ग्राम सोंढ की मेन रोड पर पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में उसने महिला की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है।

पड़ोसी झूठा आरोप लगाकर बदनाम करते थे

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि राम प्यारी के घर वाले उसके घर के सामने रहते हैं। पिछले कुछ समय से वाद-विवाद मनमुटाव चल रहा है। आरोपी को महिला के घर वालों ने पहले लड़की के नाम पर बदनाम किया, फिर चोरी का भी झूठा आरोप लगाया। पुलिस में शिकायत भी की। इसी गुस्से में वह गुरुवार सुबह करीब 6.30 बजे महिला के घर पहुंचा और निगरानी करने लगा। महिला के पति को काम पर जाते देख अंदर घुसा और हमला कर दिया। इसके बाद रॉड घर में छिपाकर भाग रहा था। पुलिस ने रॉड बरामद कर ली है



Share

Leave a Reply