छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

पानी को लेकर पड़ोसियों में हुआ विवाद, दोनों घरों में लगी आग, दोनों ने लगाया एक-दूसरे पर आरोप...

पानी को लेकर पड़ोसियों में हुआ विवाद, दोनों घरों में लगी आग, दोनों ने लगाया एक-दूसरे पर आरोप...
Share

बिलासपुर : सरकारी नल में पानी भरने को लेकर दो पड़ोसियों में विवाद हुआ, इसके बाद देर रात दोनों के घरों में आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग को किसी तरह बुझाया। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगते हुए घटना की शिकायत कोटा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। कोटा के गड्ढापारा में रहने वाले मोहम्मद अल्ताफ किराना दुकान चलाते हैं। उनके पड़ोस में नगर पंचायत में काम करने वाले तरकीब शाह रहते हैं।


मंगलवार की दोपहर दोनों के परिवार वालों के बीच सरकारी नल से पानी भरने को लेकर विवाद हुआ था। आसपास के लोगों की समझाइश के बाद विवाद शांत हो गया था। देर रात तरकीब शाह के मकान में आग लग गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग को बुझाया। आग से घर में रखे कपड़े, छप्पर जल गए। इसके बाद आसपास के लोग अपने घरों में सोने चले गए।

इसके कुछ देर बाद ही अल्ताफ के मकान में भी आग लग गई। आग लगने की जानकारी होने पर मोहल्ले वाले वहां आए। मोहल्ले वालों ने किसी तरह आग को बुझाया। इस बीच उनके घर में रखे कपड़े, बांस-बल्ली, बच्चों के मार्कशीट समेत अन्य दस्तावेज जल गए। बुधवार की सुबह दोनों पक्ष एक दूसरे की शिकायत लेकर थाने पहुंचे। दोनों ने एक दूसरे पर आगजनी का आरोप लगाया। मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष की शिकायत पर जुर्म दर्ज कर लिया है। इसकी जांच की जा रही है।
 



Share

Leave a Reply