छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

छत्तीसगढ़ का ये पहला शत-प्रतिशत कोविड वैक्सीनेटेड जिला बना, पहली खुराक का लक्ष्य हुआ पूरा, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी बधाई

छत्तीसगढ़ का ये पहला शत-प्रतिशत कोविड वैक्सीनेटेड जिला बना, पहली खुराक का लक्ष्य हुआ पूरा, मुख्यमंत्री  ने ट्वीट कर दी बधाई
Share

रायगढ़, शुक्रवार 20 अगस्त को सारंगढ़ विकासखंड में 1775 लोगों को टीके की पहली डोज लगाते ही रायगढ़ छत्तीसगढ़ का पहला जिला बन गया जहां लक्ष्य अनुसार 18 प्लस के शत- प्रतिशत लोगों को कोविड टीके की पहली खुराक लग चुकी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी जिले की इस उपलब्धि पर सराहना करते हुए ट्वीट कर जिले के अधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मियों और जागरूक नागरिकों सहित सभी को अपनी शुभकामनाएं दीं। कोविड वैक्सीनेशन की शुरुआत से ही कलेक्टर भीम सिंह के नेतृत्व में रायगढ़ जिला पूरे प्रदेश में अव्वल चल रहा है। 20 अगस्त को जिले को फस्र्ट डोज वैक्सीनेशन के लिए मिले लक्ष्य को पूरा कर लिया गया।
डोर टू डोर पहुंची टीम
कलेक्टर भीम सिंह के नेतृत्व और सीईओ जिला पंचायत डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन में कोविड टीकाकरण के लिए टीम डोर टू डोर पहुंची। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ जनप्रतिनिधियों को भी इसमें शामिल किया गया। कलेक्टर भीम सिंह ने लगातार सरपंचों और पार्षदों की बैठकें ली। वैश्विक स्तर पर टीकाकरण के मिल रहे फायदों को बताकर लोगों को टीकाकरण की मुहिम से जुडऩे के लिए प्रेरित किया गया। जल्द से जल्द पूरी आबादी को वैक्सीनेट करने जिला अधिकारियों के नेतृत्व में संयुक्त टीम को फील्ड में उतारकर महाभियान चलाया गया। टीमें लोगों के घर-घर तक पहुंची। हिचक रहे लोगों को टीके के बारे में तथ्यात्मक जानकारी देकर टीका लगवाने प्रोत्साहित किया गया। शासन से लगातार समन्वय कर इतने बड़े पैमाने पर टीके की व्यवस्था कर उसका मोबिलाइजेशन किया गया। जिसका सकारात्मक परिणाम ये निकला कि जिले के सभी 09 विकासखंड में टीकाकरण का लक्ष्य पूरा कर लिया गया। जिले में 18 प्लस आयु श्रेणी में कुल 10 लाख 42 हजार 625 टीके लगाने का लक्ष्य मिला था। कोविड वैक्सीनेशन के मामले में रायगढ़ पूरे प्रदेश में टॉप पर है।
साझेदारी से पूरी हुयी जिम्मेदारी-कलेक्टर भीम सिंह
जिले की इस उपलब्धि पर कलेक्टर भीम सिंह ने कहा कि ये स्वास्थ्य विभाग के साथ अन्य सभी विभागों के अधिकारियों से लेकर जमीनी अमले, जनप्रतिनिधियों और जागरूक नागरिकों की आपसी साझेदारी का परिणाम है जो इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पूरी करने में हमे सफलता मिली। एक टीम की तरह सभी ने काम किया। इसके लिए उन्होंने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने आगे कहा कि टीकाकरण के लिए सुनियोजित प्लानिंग, उसका क्रियान्वयन, टीके की उपलब्धता, उसका मोबिलाइजेशन, ग्राउंड लेवल पर लोगों को टीके लगवाने के लिए प्रेरित करना, हिचक रहे लोगों की शंका दूर कर टीका लगवाने की चुनौती इन तमाम पहलुओं पर सभी ने सामूहिक जिम्मेदारी से काम किया जिससे जिले ने वर्तमान वैश्विक महामारी से सुरक्षा और बचाव के परिपेक्ष्य में यह अहम उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि अब आगे सेकेंड डोज वैक्सीनेशन के लिए फोकस रहेगा।
26 जून को 1 दिन में सबसे अधिक 1 लाख 43 हजार को लगे थे टीके
रायगढ़ के लिए 26 जून का दिन ऐतिहासिक रहा। कलेक्टर भीम सिंह के नेतृत्व में पूरे जिले में महा टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दिन पुरे प्रदेश में अब तक एक दिन में सबसे अधिक 1 लाख 43 हजार से अधिक लोगों को टीके लगाने का रिकॉर्ड बनाया गया। टीकाकरण केन्द्रों में लोगों की लम्बी कतारें देखने को मिली, लोगों के उत्साह ने इस अभियान को टीका महोत्सव बना दिया।
 



Share

Leave a Reply