छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के इस पत्रकार का हुआ निधन

सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के इस पत्रकार का हुआ निधन
Share

अम्बिकापुर। कापू-पत्थलगांव मुख्य मार्ग पर स्थित तालगांव के समीप कार पुलिया के डिवाइडर से टकरा जाने से अंबिकापुर निवासी 55 वर्षीय रितेश वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में उनके चाचा गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं।


जानकारी के अनुसार अंबिकापुर के गुदरी चौक निवासी 55 वर्षीय रितेश वर्मा शनिवार की सुबह निजी कार्य से अपने चाचा के साथ कार से पत्थलगांव जाने निकले थे। रास्ते में कापू-पत्थलगांव मुख्य मार्ग पर स्थित तालगांव के समीप कार पुलिया के डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने रितेश वर्मा को मृत घोषित कर दिया। जबकि उनके चाचा का इलाज चल रहा है। रितेश वर्मा तेज तर्रार पत्रकार के साथ एक अच्छे वकील भी थे। वे फिलहाल अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर ग्रीन आईलैंड ढाबा का संचालन कर रहे थे। कल देर शाम उनका पार्थिव शरीर अंबिकापुर लाया गया जहां रविवार को उनके बड़े पुत्र ने मुखाग्नि दी अंतिम यात्रा में भारी संख्या में सभी वर्ग के लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे थे।
 



Share

Leave a Reply