छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

ट्रेलर ने स्कूटी सवार चाची-भतीजी को मारी टक्कर, महिला की मौत, भतीजी की हालत गंभीर

ट्रेलर ने स्कूटी सवार चाची-भतीजी को मारी टक्कर, महिला की मौत, भतीजी की हालत गंभीर
Share

 जांजगीर-चांपा। जिले में NH-49 पर स्कूटी सवार महिला और उसकी भतीजी को तेज रफ्तार ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 14 साल की भतीजी गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद आरोपी ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया है।

जानकारी के अनुसार आज सुबह साढ़े 7 बजे जांजगीर के वार्ड क्रमांक 06 बीडी महंत की रहने वाली महिला नवदानी सराफ (28 साल) अपनी भतीजी वैष्णवी को स्कूटी से छोड़ने के लिए स्कूल जा रही थी। वैष्णवी केंद्रीय विद्यालय जांजगीर में कक्षा 8वीं में पढ़ती है। तभी जिला जेल के पीछे एनएच-49 पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने उनकी स्कूटी को चपेट में ले लिया और 60 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे में मौके पर ही नवदानी की मौत हो गई, वहीं वैष्णवी की हालत गंभीर है। राहगीरों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया, वहीं घायल छात्रा को जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिलासपुर रेफर किया गया है। फरार ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है।



Share

Leave a Reply