CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना,कल फिर 8 नए मरीजों की पुष्टि...एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 71    |

लाइसेंस बनाने के लिए 24 जगहों पर खुलेगा परिवहन सुविधा केंद्र....

लाइसेंस बनाने के लिए 24 जगहों पर खुलेगा परिवहन सुविधा केंद्र....
Share

जगदलपुर : जिले के लोगों को लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अब आरटीओ कार्यालय नहीं आना पड़ेगा। लोगों को यह सुविधा अब जिले में खुलने वाले परिवहन सुविधा केंद्रों के माध्यम से दी जाएगी। पहली बार लर्निंग लाइसेंस बनाने के तहत सात ब्लॉकों में 24 जगहों पर परिवहन सुविधा केंद्र खोले जाएंगे। जहां पर लोग अपनी सुविधा के अनुसार पहुंचकर लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर लाइसेंस बनवा सकेंगे।


इस सुविधा के शुरू होने से लोगों को दलालों के चंगुल में फंसने से भी निजात मिल जाएगी तो वहीं दूसरी ओर लोगों को लंबी दूरी तय कर परिवहन कार्यालय नहीं आना पड़ेगा। सबसे अधिक फायदा जिले के दूर दराज क्षेत्रों से आने वाले लोगों को मिलेगा। लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए लोगों को अब यह काम 250 रुपए ही खर्च करने पड़ेगें। लोगों को लाइसेंस को बनवाने सुविधा केंद्र में केवल 210 रुपए देने होंगे। यह शुल्क लाइसेंस शुल्क के अतिरिक्त है।


आरटीओ ऋषभ नायडू ने कहा कि 24 सुविधा केंद्र जिला और ब्लॉक मुख्यालय के साथ ही गांवों में जहां पर आबादी अधिक होगी वहां पर खोले जाएंगे।
 



Share

Leave a Reply