CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना,कल फिर 8 नए मरीजों की पुष्टि...एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 71    |

दर्दनाक हादसा: बस ने मारी बाइक सवार को टक्कर, बाइक सवार की मौत, चालक फरार

दर्दनाक हादसा: बस ने मारी बाइक सवार को टक्कर, बाइक सवार की मौत, चालक फरार
Share

छत्तीसगढ़ के धमतरी में बड़ा हादसा हो गया है, मंगलार दोपहर बस की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी और पोती गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। मामला अजुर्नी थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, रजौली निवासी केवल राम साहू (58) अपनी पत्नी और पोती को लेकर बाइक से घर जा रहे थे। अभी वे नगर पंचायत आमदी में हाई स्कूल के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर जा गिरे। सिर पर चोट लगने से केवल राम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाकी दोनों घायल हो गए।


हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उप निरीक्षक रमेश साहू ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बस को जब्त कर लिया गया है। बस पायल ट्रैवल्स की है और रायपुर नंबर से रजिस्टर्ड है।



Share

Leave a Reply