छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

दर्दनाक हादसा: दीवार गिरने से मासूम बच्ची की मौत, महिला की हालत गंभीर

दर्दनाक हादसा: दीवार गिरने से मासूम बच्ची की मौत, महिला की हालत गंभीर
Share

 बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में मंगलवार की देर शाम दीवार गिरने से मासूम बच्ची की मौत हो गई और उसकी दादी गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बच्ची कमरे में अपनी दादी के साथ खेल रही थी, तभी बारिश की वजह से मिट्‌टी की दीवार गिर गई और ये हादसा हो गया। घटना कोटा थाना क्षेत्र की है।

दीवार के नीचे दबी दादी और पोती
जानकारी के मुताबिक, कोटा क्षेत्र के ग्राम अमाली निवासी हितेश्वर विश्वकर्मा मजदूरी का काम करता है। घर में उसकी पत्नी, एक साल की बेटी नव्या विश्वकर्मा और मां रोमतीन बाई (63) रहती हैं। मंगलवार की देर शाम अचानक मिट्‌टी की दीवार गिर गई, जिससे नव्या के साथ रोमतीन भी दीवार के नीचे में दब गई।

आवाज सुनकर पहुंची मां
दीवार गिरने के बाद कमरे में जोर की आवाज आई, जिसे सुनकर नव्या की मां दौड़ती हुई कमरे में गई, जहां दीवार में उसकी बेटी व सास दब गई थी। उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। जानकारी मिलते ही हितेश्वर भी घर पहुंचा। इस बीच पुलिस के डॉयल 112 को कॉल किया। तब तक लोगों ने मलबे में दबे महिला और मासूम बच्ची को बाहर निकाला।

अस्पताल में बच्ची की मौत, मां की हालत गंभीर
आनन-फानन में पुलिस कर्मी आशीष वस्त्रकार ने दादी और उसकी पोती को इलाज के लिए कोटा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां जांच के बाद मासूम बच्ची नव्या को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल रोमतीन को प्राथमिक उपचार के बाद CIMS रेफर कर दिया गया।

बारिश की वजह से गिरी दीवार
बताया जा रहा है कि, हितेश्वर का मकान कच्ची मिट्‌टी से बना है। बारिश के चलते दीवार गीली हो गई थी। पिछले दो दिन से हो रही बारिश के चलते दीवार का नीचे का हिस्सा दब गया था। मंगलवार की शाम अचानक दीवार गिर गई और यह हादसा हो गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।



Share

Leave a Reply