छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

दर्दनाक सड़क हादसा : सायकिल चला रहे बालक को रेत से भरे ट्रेक्टर ने कुचला मौके पर हुई मौत....

दर्दनाक सड़क हादसा : सायकिल चला रहे बालक को रेत से भरे ट्रेक्टर ने कुचला मौके पर हुई मौत....
Share

बिलासपुर : बिलासपुर शहर में मंगलवार देर शाम ट्रैक्टर के ड्राइवर ने साइकिल चला रहे सातवीं कक्षा के छात्र को चपेट में ले लिया। हादसे में बालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बालक के साथ दौड़ रहा छोटा भाई बाल-बाल बच गया। उसने घटना की जानकारी अपने पिता को दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है। मंगला के धुरीपारा में रहने वाले रामकृपाल साहू (40) आटो चलाते हैं। उनका बेटा मुकेश साहू(12) निजी स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र है।


जानकारी के मुताबिक मंगलवार की शाम वह घर के पास साइकिल चला रहा था। उसके पीछे छोटा भाई अखिलेश दौड़ रहा था। इसी बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मुकेश की साइकिल को टक्कर मार दी। इससे मुकेश साइकिल से गिरकर ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया। ट्रैक्टर का पहिया बालक के सिर के ऊपर से गुजर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ड्राइवर वहां से ट्रैक्टर समेत फरार हो गया।


स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया कि ट्रैक्टर को मोहल्ले में ही रहने वाला नंदन यादव चला रहा था। घटना के बाद वह तेजी से भाग निकला। पीडि़त से मिली जानकारी के बाद पुलिस की एक टीम ड्राइवर के घर पहुंची थी। इस दौरान वह फरार था। पुलिस ड्राइवर की तलाश कर रही है।
 



Share

Leave a Reply