छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

दर्दनाक सड़क हादसा : सड़क किनारे खड़े डंपर से तेज रफ्तार बाइक टकराई, दो की मौत, एक गंभीर रूप से हुआ घायल....

दर्दनाक सड़क हादसा : सड़क किनारे खड़े डंपर से तेज रफ्तार बाइक टकराई, दो की मौत, एक गंभीर रूप से हुआ घायल....
Share

जशपुर/रायपुर : जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र में 15 फरवरी की देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रायपुर रेफर किया गया है। हादसे दो अलग-अलग हुए, लेकिन दोनों का कारण एक ही था। दोनों बाइक सवार सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गए थे।

जानकारी के मुताबिक, एक डंपर का एक्सेल टूट गया था। इसके कारण चालक ने उसे दुलदुला में ही सड़क किनारे खड़ा कर चला गया था। देर रात नोनियताला निवासी घनश्याम मांझी अपने दोस्त आकाश कुमार के साथ बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान डंपर से जा भिड़े। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों उछलकर दूर गिरे। आसपास के लोगों ने हादसा देखा तो पुलिस को सूचना दी। इससे पहले कि पुलिस मौके पर पहुंचती, एक अन्य बाइक सवार दानीपारा निवासी युवक डंफर से आ भिड़ा। पुलिस ने तीनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने घनश्याम मांझी और दानीपारा के युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि आकाश को रायपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि युवक शादी से लौट रहे थे। 



Share

Leave a Reply