छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

टीएस सिंहदेव आधा अधूरा इस्तीफा न दें, अगर सरकार में नहीं रहना है तो पूरी तरह इस्तीफा दें-नंदकुमार बघेल

टीएस सिंहदेव आधा अधूरा इस्तीफा न दें, अगर सरकार में नहीं रहना है तो पूरी तरह इस्तीफा दें-नंदकुमार बघेल
Share

 कोरिया: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल ने एक बड़ा बयान दिया है। मनेंद्रगढ़ पहुंचे नंदकुमार बघेल ने कहा है कि टीएस सिंहदेव आधा-अधूरा इस्तीफा न दें। यदि सरकार में नही रहना है तो पूरी तरह इस्तीफा दें।

बता दें कि सिंहदेव ने पिछले सप्ताह पंचायत विभाग के मंत्री पद से अपना इस्तीफा सीएम भूपेश बघेल को भेजा था। हालांकि उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से इस्तीफा नहीं दिया था। इसको लेकर विधानसभा में काफी हंगामा हुआ था। फिर मुख्यमंत्री ने इस्तीफा स्वीकार कर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे को पंचायत विभाग की जिम्मेदारी भी सौंप दी थी।

शनिवार को मनेंद्रगढ़ पहुंचे नंदकुमार बघेल ने कहा कि टीएस सिंहदेव को एक विभाग मंजूर है, दूसरा विभाग मंजूर नहीं है तो इस तरह का इस्तीफा गलत है। उन्हें सरकार में रहना है तो पूरी तरह रहें। नहीं रहना है तो पूरी तरह छोड़ें। अगर उनको पसंद नहीं है तो मंत्रिमंडल से पूरी तरह इस्तीफा दे देना चाहिए।

बता दें कि टीएस सिंह देव के खिलाफ नंद कुमार बघेल का यह पहला बयान नहीं है। इससे पहले बघेल टीएस सिंहदेव को उनके खिलाफ प्रचार कर हराने की बात कह चुके हैं। नंदकुमार बघेल ने टीएस सिंहदेव के वर्चस्व माने जाने वाले इलाके में आकर इस तरह की बयानबाजी की है। इससे राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।



Share

Leave a Reply