CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना,कल फिर 8 नए मरीजों की पुष्टि...एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 71    |

तालाब में नहाने गये दो भाईयों की डूबने से हुई मौत.....

तालाब में  नहाने  गये दो भाईयों की डूबने से  हुई मौत.....
Share

कोरबा : खेल खेल में तालाब में नहाने गए रिश्ते में भाई दो मासूम की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर व्याप्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


घटना पाली-तानाखार विधायक मोहितराम केरकेट्टा के गृह ग्राम पोलमी में उनके निवास के सामने स्थित तालाब में घटित हुई। ग्राम के ही दो मासूम उरावपारा पोलमी निवासी गौरव केरकेट्टा पिता राजू केरकेट्टा छह वर्ष व शिव करकेटा पिता अजय केरकेट्टा चार वर्ष खेल. खेल में तालाब के निकट पहुंच गए और नहाने के लिए पानी में उतर गए। इस बीच देखते ही देखते गहरे पानी में चले गए। परिजन घर में बोरवेल्स का काम कराने में व्यस्त थे।

काफी समय तक बच्चे दिखाई नही दिए, तब उनकी खोजबीन शुरू की गई। तालाब के किनारे कपड़े देख स्वजनों को अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने पानी में तलाश किया। जहां दोनों बच्चे मृत अवस्था में मिले। उम्मीद में स्वजनों ने दोनों बच्चों को तत्काल पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर छा गई।


एक अन्य घटना में ग्राम पंचायत बतरा निवासी 35 वर्षीय ग्रामीण की भी तालाब में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जब वह काफी देर तक ग्रामीण अपने घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों को चिंता हुई और उसकी तलाश शुरू की गई। तालाब के किनारे कपड़ा मिला। जिसके आधार पर परिजनों ने तालाब में खोजबीन की और ग्रामीण का शव बरामद किया। पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद परिजनों को शव सौंप दिया।
 



Share

Leave a Reply